शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर कार में शॉर्ट-सर्किट से आग, चालक ने बचाई जान

1689 Shares

सदर क्षेत्र के सिंगरोसी मोड़ के पास सोमवार रात एक कार में अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते धुआं और लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत कार को किनारे लगाया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

कार सवार सक्षम तुलसी पुत्र राजकुमार तुलसी, निवासी मोतीनगर, कानपुर से उन्नाव की ओर जा रहे थे। वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के पास पहुंचते ही इंजन वाले हिस्से से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। पीछे चल रहे राहगीरों ने इशारा किया, जिस पर चालक ने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की लपटें देखकर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।

कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कार के इंजन की वायरिंग और अन्य पार्ट्स जल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *