बीटिंग रिट्रीट समारोह 2026 की तैयारियों को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बुधवार को घोषणा की कि 28 और 29 जनवरी को उद्योग भवन और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के रफी मार्ग की ओर जाने वाले एग्जिट गेट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
डीएमआरसी के अनुसार, इन गेटों को दोनों दिनों दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और स्टेशन पर की जा रही घोषणाओं का पालन करें।
यह कदम समारोह के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


