बिल्सी में यूजीसी एक्ट 2026 के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं की मौजूदगी से बढ़ी सियासी गर्माहट

3.0kViews
1018 Shares

बिल्सी में यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में व्यापारिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध मार्च में कई वरिष्ठ भाजपाई नेताओं के साथ-साथ पार्टी के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी भी शामिल दिखाई दिए। व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालते हुए “यूजीसी हाय-हाय”, “काला कानून वापस लो” और “सवर्ण एकता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारिक संगठनों के नेताओं के अलावा भाजपा के कुछ स्थानीय नेता भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। उनकी मौजूदगी ने इस विरोध को राजनीतिक रंग दे दिया है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बिल्सी के साथ-साथ इस्लामनगर थाने की पुलिस भी मौके पर तैनात कर दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यूजीसी एक्ट 2026 को लेकर असंतोष लगातार बढ़ रहा है और व्यापारिक संगठनों के साथ राजनीतिक हस्तक्षेप ने इस विरोध को और अधिक प्रभावशाली बना दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी हलचल और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *