जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द

1069 Shares

जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में राजमार्ग बंद हो गए हैं और सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। वहीं, पर्यटक बर्फीली वादियों और स्नोफॉल का भरपूर आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

सुरक्षा बलों और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में बर्फ हटाने और बचाव अभियान चलाए। लगातार हो रही बर्फबारी के बीच स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पर्यटकों के लिए यह मौसम खास आकर्षण लेकर आया है।

कश्मीर घाटी में भारी हिमपात के कारण मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी 58 उड़ानें (आने-जाने वाली) रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोगों को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *