AIIMS अध्ययन: ब्रेन स्ट्रोक मरीजों की रिकवरी में दवाओं के साथ धूप भी सहायक

1557 Shares

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग के एक अध्ययन में यह महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आया है कि ब्रेन स्ट्रोक से उबर रहे मरीजों को नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से प्रतिदिन 30 मिनट धूप देने से उनकी रिकवरी बेहतर हो सकती है। अध्ययन में पाया गया कि धूप से मरीजों की जीवन गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार आता है और दवाओं के साथ यह एक पूरक उपचार के रूप में कारगर साबित हो सकता है।

यह शोध डाॅ. अवध किशोर पंडित के नेतृत्व में किया गया, जिसमें डाॅ. शिवम मिर्ग सहित अन्य शोधकर्ता भी शामिल रहे। अध्ययन के निष्कर्ष एम्स के पांचवें रिसर्च डे-2026 के दौरान प्रस्तुत किए गए।

विशेषज्ञों का मानना है कि धूप से शरीर में विटामिन-डी का स्तर बढ़ता है, जो न्यूरोलॉजिकल रिकवरी और मांसपेशियों की मजबूती में सहायक होता है। साथ ही, धूप से मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

एम्स के शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि धूप का लाभ तभी मिलेगा जब इसे नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से दिया जाए। यानी मरीजों को अत्यधिक धूप या असुरक्षित वातावरण में नहीं रखा जाना चाहिए।

यह अध्ययन स्ट्रोक उपचार में एक नई दिशा दिखाता है और भविष्य में इसे क्लिनिकल प्रैक्टिस में शामिल करने की संभावना पर भी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *