मुखाग्नि के वक्त छोटे से बेटे का वीडियो वायरल, साए की तरह साथ रहते थे अजित पवार के PSO विदिप जाधव

2.0kViews
1216 Shares

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार गुरुवार तड़के उनके पैतृक गांव तारडगांव में किया गया। बुधवार को हुए विमान हादस में विदिप जाधव की भी मौत हो गई थी। इस हादसे में अजित पवार, दो पायलट और एक फ्लाइट अटेंडेंट की भी जान गई।

विदिप जाधव मुंबई पुलिस में 2009 बैच के कॉन्टेबल थे और स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट में तैनात थे। वह अजित पवार के साथ मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें जिला परिषद चुनाव से पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होना था।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने जताया शोक

विदिप जाधव ठाणे शहर के विटावा इलाके के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही उनकी पत्नी और दो बच्चे बारामती पहुंचे थे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान कर उन्हें सौंपा गया।

मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक जताते हुए कहा कि विदिप जाधव की असमय मौत से मुंबई पुलिस ने एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित जवान खो दिया है। उन्होंने जाधव के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *