कपूरथला में ट्राला यादगारी गेट में फंसा, 13 घंटे तक यातायात ठप

2.5kViews
1461 Shares

पंजाब के कपूरथला जिले में मंगलवार रात औजला रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बड़ा ट्राला गांव औजला के यादगारी गेट में फंस गया। ट्राले के फंसने से गेट क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों ओर का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। रात से लेकर बुधवार सुबह तक करीब 13 घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह ट्राला रेलटेक कंपनी का बताया जा रहा है, जो औजला रोड स्थित एक फैक्ट्री से निकलकर रेल कोच फैक्ट्री की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्राला गांव औजला के यादगारी गेट से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट का एक हिस्सा टूट गया और ट्राला वहीं अटक गया।

इस घटना के चलते औजला गांव की ओर जाने वाला मार्ग और इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। देर रात से लेकर सुबह तक जाम में फंसे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्राला हटाने की कोशिशें शुरू कीं और यातायात बहाल करने के प्रयास किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *