सिद्धार्थनगर महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त

2.7kViews
1645 Shares

सिद्धार्थनगर महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिद्धार्थनगर आज विरासत, करुणा और विकास की त्रिवेणी के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनपद भगवान बुद्ध की करुणा, अहिंसा और मानवता के संदेश की पावन धरा है। यहां आयोजित महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान, ऐतिहासिक चेतना और विकास यात्रा का सशक्त प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए जनपदवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से सिद्धार्थनगर की गौरवशाली परंपरा और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र से प्राप्त एक दुखद समाचार से की। उन्होंने विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *