वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। नोएडा के फेज-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स, मदरसन फैक्ट्री का आसपास, सेक्टर 60 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 62 गोल चक्कर और सेक्टर-63 के एक फैक्ट्री परिसर में आक्रोशित कामगारों के प्रदर्शन जारी है।
कर्मियों के प्रदर्शन के के कारण नोएडा सेक्टर-62 से NH-9 भीषण जाम लग गया। इसके अलावा सेक्टर 60 के पास भी वाहनों की कतार लगी हुई है। वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आ रहे हैं। शहर की सड़कें जाम होने से सुबह समय से दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, नोएडा के फेस 2 में कामगारों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थिति को काबू में करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रदर्शन पर क्या बोला औद्योगिक संगठन नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन?
औद्योगिक संगठन नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन का कहना है कि प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, श्रम विभाग के साथ बैठक कर सात बिंदुओं पर सभी फैक्ट्री मालिक को तत्काल काम करने के लिए राजी कराया गया है, उद्यमियों ने अपनी सहमति भी दे दी, लेकिन रविवार की छुट्टी होने की कर्मचारी ने योजनाबद्ध तरीके से बिंदुओं सोमवार को यह प्रदर्शन किया है। इसमें फेज दो स्थित मदरसन, लक्ष्मी रिमोर्ट, फेस थ्री स्थित साहू एक्सर्पोर्ट के कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया है। इसमें महिलाओं व लड़ियों को आगे रखा गया है।


