अयोध्या में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर उठे सवाल

3.0kViews
1951 Shares

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा देने वाले अयोध्या में तैनात राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि चर्चा में है। प्रशांत सिंह पूर्व में सपा नेता रहे स्व. अमर सिंह की पार्टी लोकमंच के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र की जांच भी जारी है। बताया जा रहा है कि वह मेडिकल बोर्ड में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिससे मामले पर सवाल उठ रहे हैं।

मऊ जिले के सरवां गांव निवासी प्रशांत सिंह ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई आंबेडकर नगर के टांडा से की। उनके पिता त्रिपुरारी सिंह उस समय एनटीपीसी टांडा में कार्यरत थे और बाद में मऊ में बिजली विभाग में क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए।

प्रशांत सिंह ने ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा किया। इसके बाद वह मऊ लौट आए और कोचिंग संस्थान चलाने लगे। इसी दौरान उनका रुझान राजनीति की ओर बढ़ा। वह कुछ समय तक पीस पार्टी से जुड़े रहे और बाद में अमर सिंह की पार्टी लोकमंच के जिलाध्यक्ष बने।

2012 में उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा पास की और सेल टैक्स विभाग में अधिकारी बने। वर्तमान में उनके इस्तीफे और राजनीतिक जुड़ाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *