जम्मू में एटीएम ठगी का सिलसिला जारी, ऊधमपुर की महिला गिरफ्तार

2.4kViews
1529 Shares

जम्मू शहर में एटीएम के माध्यम से ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ठग एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों को मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेते हैं और पिन हासिल कर खाते से रकम साफ कर देते हैं।

ताजा मामले में सिटी पुलिस ने जिला ऊधमपुर की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, यह महिला शहर के विभिन्न एटीएम के आसपास सक्रिय थी और खुद को सहायक बताकर लोगों को एटीएम इस्तेमाल करने में मदद की पेशकश करती थी। इसी दौरान वह कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकाल लेती थी।

पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सतर्कता बेहद जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई है कि एटीएम पर किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपने कार्ड व पिन की जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *