उत्तर प्रदेश की सियासत में अफसरों की एंट्री, अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा

2.6kViews
1203 Shares

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अफसरों की एंट्री होती नजर आ रही है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को यूजीसी बिल और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना के विरोध में इस्तीफा दिया था। वहीं, प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्थन जताते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया।

इस घटनाक्रम ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। लगातार दो अफसरों के इस्तीफे से यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में और भी अधिकारी राजनीति में कदम रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *