चकराता में सीजन की दूसरी बर्फबारी, मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सही

2.9kViews
1628 Shares

उत्तराखंड मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई। विभाग द्वारा पहले जारी किए गए भारी वर्षा और बर्फबारी के अलर्ट के बाद बुधवार को चकराता क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की दूसरी बर्फबारी दर्ज की गई।

बर्फबारी से जहां प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर उठा, वहीं पर्यटन व्यवसायियों, स्थानीय कारोबारियों, किसानों और बागवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

बुधवार सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई रहीं और निचले इलाकों में हल्की बारिश होती रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और लोखंडी, कोटी-कानासर, देवबन, मोहिला टॉप, जाड़ी, बनियाना समेत जौनसार-बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया, जिससे सैलानियों को सर्दियों का असली आनंद मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *