यूक्रेन ने मॉस्को ऑयल रिफाइनरी पर किया ड्रोन अटैक, टैंक में धमाके के बाद उठी आग की लपटें

यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को के कपोटन्या जिले में ऑयल रिफाइनरी के स्टोरेज टैंक पर हमला किया। यह रिफाइनरी शहर की सबसे अहम फ्यूल-प्रोसेसिंग सुविधाओं में से एक है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्यूल स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी छत हवा में उड़ गई और आग लग गई। इसके बाद रिफाइनरी से आग की लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दिया।

रूस की ऑयल रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला

सोशल मीडिया पर हमले को लेकर सामने आए वीडियो में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी में स्टोरेज टैंक से टकराते यूक्रेनी अटैक ड्रोन का फुटेज दिखा, जिसमें टैंक का ढक्कन सैकड़ों फीट ऊपर उड़ता हुआ दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *