आंध्र प्रदेश में पत्नी ने लवर संग रची साजिश, बिरयानी में नींद की गोलियां मिलाकर पति की हत्या

1584 Shares

आंध्र प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। घटना 18 जनवरी की रात की बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान लोकम सिवनागराजु (33) के रूप में हुई है, जो लोकमवारी वीधी का रहने वाला था। उसकी पत्नी लोकम लक्ष्मी माधुरी ने अपने पति को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध कर रहा था।

बिरयानी में मिलाई नींद की गोलियां जिला पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने बताया कि आरोपियों ने हत्या की पूरी योजना पहले से बना ली थी। लक्ष्मी माधुरी ने अपने पति के लिए बिरयानी तैयार की और उसमें करीब 20 नींद की गोलियां मिला दीं। बिरयानी खाने के बाद सिवनागराजु गहरी नींद में चला गया।

इसके बाद लक्ष्मी माधुरी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध थी और इसमें पत्नी की अहम भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग हैरान हैं कि एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या के लिए इतनी खौफनाक साजिश रची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *