वासुदेवपुर में टेम्पो हादसे में घायल युवक की मौत, गांव में शोक की लहर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में बीते शनिवार को हुए टेम्पो हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी रंजन ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र आदर्श पाठक के रूप में हुई है।
ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था आदर्श परिजनों के अनुसार आदर्श वासुदेवपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता रंजन ठाकुर दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। आदर्श दो बहनों का इकलौता भाई था।
गांव में हुआ हादसा शनिवार को गांव में टेम्पो पलटने की घटना में आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए।
इलाज के दौरान मौत पटना में इलाज के क्रम में रविवार देर रात आदर्श ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ इकलौते पुत्र की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।


