खन्ना पुलिस का प्लास्टिक डोर पर शिकंजा, ड्रोन और दूरबीन से हुई सख्त जांच

1870 Shares

प्लास्टिक डोर से हो रही जानलेवा घटनाओं और लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खन्ना पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दी। एसएसपी डॉ. दरपण आहलूवालिया के नेतृत्व में रविवार को शहर में एक व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक डोर की अवैध बिक्री, भंडारण और उपयोग पर पूर्ण रोक लगाना था।

पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में घर-घर जाकर और छतों पर पहुंचकर पतंगबाजी में इस्तेमाल की जा रही डोर की गहन जांच की। ऊंची इमारतों पर हो रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन और दूरबीन जैसी आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। इससे ऊंचाई पर भी प्रभावी चेकिंग संभव हो सकी और अभियान को अधिक सख्ती से अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *