शिमला के रिज मैदान पर 77वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने परेड की सलामी ली

2.3kViews
1170 Shares

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

परेड का नेतृत्व गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमांडर लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी (जे एंड के राइफल) ने किया। इस मार्च पास्ट में सेना की प्रथम जेएंडके राइफल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, सेना पाइप बैंड जतोग, पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस, गृह रक्षक, NSS और NCC सहित कुल 25 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस भव्य आयोजन ने हिमाचल प्रदेश की देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता को एक साथ प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *