मौसम खुलते ही वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन दिनों में 38 हजार से अधिक पहुंचे

2.5kViews
1984 Shares

मौसम में सुधार होते ही माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए त्रिकुटा पर्वत पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार, रविवार और सोमवार (गणतंत्र दिवस) की तीन छुट्टियों के साथ भवन पर हुई भारी बर्फबारी ने श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए आकर्षित किया।

आम दिनों में जहां यात्रा संख्या 15 से 20 हजार के बीच रहती है, वहीं इस बार यह आंकड़ा 38 हजार से अधिक हो गया। यात्रा मार्ग से लेकर भवन तक शीत लहर का असर बना हुआ है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने शुक्रवार को बारिश और भवन पर बर्फबारी के कारण सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को भवन की ओर जाने की अनुमति दी थी। हालांकि शनिवार को मौसम साफ होते ही सुबह से कटड़ा के पंजीकरण काउंटरों, दर्शनी ड्योढ़ी, यात्रा मार्ग और भवन परिसर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *