सादाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरी के वाहन बरामद किए। यह गिरोह न केवल जिले में बल्कि आसपास के जिलों में भी सक्रिय था।
सूचना मिलने पर सादाबाद कोतवाली थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान देवा निवासी नगला छत्ती, अरुण उर्फ काका निवासी कुमरई, धर्मेंद्र, रणजीत निवासी बिसावर और अशोक निवासी नीति निवास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये सभी लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों में शामिल थे।
बरामद वाहनों को थाने लाया गया है और आरोपितों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।


