धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए पर्यटन विभाग खर्च करेगा 950 लाख रुपये

2.9kViews
1125 Shares

धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर उजागर करने और निखारने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग 950 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है।

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने विधानसभा अकबरपुर के लोरपुर में महाराजा सुहेलदेव राजभर वंशीय अष्ट खंभा स्तूप और विधानसभा कटेहरी में श्रवणधाम को पर्यटन मानचित्र पर लाने का प्रस्ताव दिया था।

इसके अलावा, विधानसभा टांडा के बसखारी में परमहंस फलाहारी महाराज अंगीरामुनि उर्फ झुल्लरदास आश्रम और विधानसभा जलालपुर के आशानंदपुर बरौली में बाबा झारखंड स्थान को भी पर्यटन के लिए विकसित करने का प्रस्ताव शामिल है।

अष्टखंभा स्तूप का जीर्णोद्धार तेज
दशकों से उपेक्षित रहे लोरपुर स्थित अष्टखंभा स्तूप को संवारने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। एमएलसी ने अपनी निधि और जिला प्रशासन के क्रिटिकल बजट से पहले ही 30 लाख रुपये खर्च कर मूर्ति और भव्य मंदिर निर्माण सहित अष्टखंभा का जीर्णोद्धार शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *