जालंधर में शुक्रवार को किसान-मजदूर यूनियन संघ के बैनर तले जिलेभर से आए किसानों और मजदूरों ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। भारी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने डीसी कार्यालय का घेराव किया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों और मजदूरों का मुख्य विरोध मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों और सरकार द्वारा स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के फैसले को लेकर रहा। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर मनरेगा योजना को कमजोर करने में लगी हुई हैं।
यूनियन का कहना है कि डिजिटल हाजिरी, ऐप आधारित उपस्थिति और जटिल शर्तें थोपकर मजदूरों को उनकी दिहाड़ी से वंचित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सभी समस्याओं का समाधान करने और योजनाओं में सुधार करने की मांग की।


