भगत फूल सिंह सरकारी महिला मेडिकल कॉलेज में एक नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (NELS) लैब स्थापित की जा रही है। यह राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज में अपनी तरह की पहली लैब होगी और भारत सरकार की पहल के तहत बनाई जा रही है।
इस लैब का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ और यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को इमरजेंसी स्थितियों में जीवन रक्षक हस्तक्षेप की स्टैंडर्ड ट्रेनिंग देना है। लैब में बिजली फिटिंग और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है, जबकि उपकरणों के आने के बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा।
NELS प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित व्यक्तियों को दिल का दौरा, गंभीर चोटें, सड़क दुर्घटनाएं, अधिक रक्तस्राव या अन्य मेडिकल इमरजेंसी जैसी परिस्थितियों में तुरंत और सही बेसिक व एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट देना सिखाया जाएगा। यह लैब मेडिकल, सर्जिकल, कार्डियक और ट्रॉमा इमरजेंसी जैसी अलग-अलग परिस्थितियों पर आधारित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करेगी। प्रशिक्षुओं को बिना घबराए वैज्ञानिक और स्टैंडर्ड तरीकों का पालन करते हुए मरीज की जान बचाने के तरीके भी सिखाए जाएंगे।

