लूडो के विवाद में दिनेश की हत्या, साथी गिरफ्तार

2.4kViews
1342 Shares

जलाली क्षेत्र के नगरिया भूड़ गांव में दिनेश उर्फ अबनू की हत्या उसके लूडो खेल के साथी द्वारा की गई। हत्यारोपित ने यह कदम उस समय उठाया जब खेल के दौरान जीते हुए पैसे नहीं लौटाए गए।

दिनेश 3 नवंबर की शाम अलीगढ़ से अपने चचेरे भाई के साथ गांव लौट रहे थे। इस दौरान शेखाझील के गेट के पास गंग नहर पुल के पास वह अचानक लापता हो गया। चचेरे भाई को पनैठी चौराहे पर छोड़ने के बाद अबनू के बारे में कुछ पता नहीं चला। पांच नवंबर को बड़े भाई देवेंद्र ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

13 नवंबर को चंगेरी गांव के पास गंगनहर की पटरी में झाड़ियों में अबनू का कंकाल मिला। पास में उसके कपड़े और चप्पल भी बरामद हुए। हत्या का खुलासा करने में पुलिस को 68 दिन लगे। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *