देहरादून चिड़ियाघर में सर्प शीत निद्रा में, बाघ और गुलदार रहे दर्शकों के आकर्षण का केंद्र

1794 Shares

कड़ाके की ठंड ने देहरादून चिड़ियाघर की रौनक बदल दी है। सर्पबाड़े में रखे सांप, अजगर और इगुआना सहित सभी सरीसृप शीत निद्रा (हाइबरनेशन) में चले गए हैं, जिससे पर्यटक इन्हें देखने से वंचित रह गए।

वहीं, बाघ, गुलदार और सांभर जैसे अन्य वन्यजीवों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चिड़ियाघर में पहुंच रहे हैं। ठंड का असर इन पर भी देखा जा सकता है, क्योंकि बाघ दिनभर धूप में तापते नजर आ रहे हैं।

चिड़ियाघर के प्रभारी रेंजर विनोद लिंगवाल ने बताया कि तापमान गिरने के साथ ही सभी रेप्टाइल प्रजाति के जीव हाइबरनेशन में चले गए हैं। ये जीव लगभग तीन महीने तक निष्क्रिय रहेंगे और फरवरी में मौसम सामान्य होने के बाद ही सक्रिय होने की संभावना है। इस बार अपेक्षाकृत कम ठंड होने के कारण रेप्टाइल सामान्य से थोड़ा देर से हाइबरनेट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *