चम्मचों की चोरी…कम पड़ा खाना…दर्जी ने सिया जोड़ा, 22 साल बड़े Dilip Kumar से जब हुई सायरा बानो की शादी

2.3kViews
1136 Shares

हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार्स की कहानियां खूब सुनी और पढ़ी गई हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में दिलीप कुमार वो सुपरस्टार रहे हैं, जिनके दीवाने आज भी मौजूद हैं। फिल्मों में आने के बाद दिलीप साहब (Dilip Kumar) ने पर्दे पर वो जादू किया, जिसे देखने के लिए हर शख्स थिएटर तक पहुंचा। पर्दे पर वो जितने अलग किरदारों में नजर आए, निजी जिंदगी में वो उतने ही सरल स्वभाव के रहे। यही वजह थी की उम्र में काफी छोटी सायरा बानो (Saira Bano) को उनसे मोहब्बत हो गई। आज हम आपको दिलीप और सायर की मोहब्बत के उन फसानों को सुनाएंगे और बताएंगे, जो आपने पहले नहीं सुने होंगे और क्यों इतने दशकों बाद भी गोल्डन है सायरा-दिलीप की लवस्टोरी..

जब शादी के बंधन में बंधे दिलीप-सायरा

11 अक्टूबर 1966, यही वो तारीख है जब सायरा ने दिलीप साहब को हमेशा के लिए अपना बनाया। यही वो दिन था जब दोनों ने शादी की थी। बीते दिनों ही सायरा बानो ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपने साहब को याद किया था। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई तस्वीरें साझा की थीं।

इसके साथ ही उन्होंने उस सुनहरी रात का जिक्र भी किया और बताया कि उस खास रात को आखिरकार कौन कौन से गाने बजे थे। सायरा बानो की पोस्ट के मुताबिक, उनकी शादी में कोई दिखावा नहीं था। ना कोई शोर-शराबा और ना ही कोई बड़ा डिजाइनर। यहां तक कि उनकी शादी में कार्ड तक नहीं छपे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *