गेहूं खरीद केंद्र खुलेंगे 1 मार्च से, MSP में 160 रुपये की बढ़ोत्तरी

2.7kViews
1851 Shares

शासन ने आगामी गेहूं खरीदी सत्र के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत जिले में 1 मार्च से लगभग 70 गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।

पिछले वर्ष सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया था, जबकि इस वर्ष इसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, यानी 160 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि खरीदी का भुगतान किसानों के बैंक खातों में पीएफएमएस (सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) के माध्यम से 48 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा। इसके अलावा जौ, चना, मसूर और सरसों के दामों में भी 300 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, ताकि किसानों को बेहतर लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *