लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दहेज न मिलने के विवाद में विवाहिता के साथ मारपीट और उसे घर से निकाल दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक दबाव डालने और गलत कार्य कराने का आरोप भी लगाया है।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने विवाहिता के पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज विरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में देवबंद, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी युवक से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए और दहेज में बाइक तथा दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की।

