लुधियाना में टारगेट किलिंग की साजिश में दो विदेशी गिरफ्तार

1101 Shares

पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुधियाना में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित विदेशी हैं और कथित तौर पर टारगेट किलिंग की साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

एसएसओसी एसएएस नगर ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 9 एमएम की पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी विदेश-आधारित हैंडलरों, विशेषकर यूके और जर्मनी में सक्रिय खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) से जुड़े कट्टरपंथी तत्वों के संपर्क में थे।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और संभावित आतंकवादी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *