ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार: एएनएम-सीएचओ द्वारा आशा कार्यकर्ताओं का निरीक्षण

1404 Shares

: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति ने एएनएम और सीएचओ को निर्देश दिया है कि वे आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों का नियमित निरीक्षण करें।

निर्देशानुसार, प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को एएनएम और सीएचओ अपने-अपने पोशक क्षेत्रों के 25-25 घरों का निरीक्षण करेंगे।

इस निरीक्षण के दौरान वे निम्नलिखित कार्यों में सहयोग करेंगी:

  • नियमित टीकाकरण की स्थिति की जांच।

  • ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की गतिविधियों में भागीदारी।

  • गैर-संचारी रोगों के उपचार और रोकथाम में सहयोग।

  • संस्थागत प्रसव में आने वाली कठिनाइयों का समाधान।

गांव स्तर पर सरकार स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित कर रही है, जहां सीएचओ और एएनएम पदस्थापित हैं। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने में सहायक मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *