संभल में मौसम ने फिर ली करवट, घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

2.5kViews
1590 Shares

तीन दिन के अंतराल के बाद जनपद में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार दो दिनों तक कोहरे का असर बेहद कम रहने के बाद मंगलवार को सुबह से ही हालात बदले नजर आए। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया।

घने कोहरे के कारण हाईवे पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए, जिससे यात्रियों का सफर तय समय से अधिक लंबा हो गया।

कोहरे और बढ़ती ठंड के चलते लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज जनपद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आर्द्रता बढ़कर 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे ठंड का असर और अधिक तेज महसूस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *