Krrish 4 Casting Update: राकेश रोशन ने इस एक्टर की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी

1595 Shares

ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो फ्रेंचाइजी कृष 4 (Krrish 4) के फ्लोर पर आने का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस चर्चित फ्रेंचाइजी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछली फिल्मों के कई लोकप्रिय कलाकार एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, रेखा और रजत बेदी जैसे नामों को लेकर भी चर्चाएं सामने आई थीं।

इसी बीच अब कृष 4 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता राकेश रोशन ने एक अभिनेता की कास्टिंग से जुड़ी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि यह कलाकार ‘कृष’ की चौथी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होगा।

कृष 4 में नहीं होगी इस एक्टर की एंट्री

दरअसल, अक्टूबर 2025 से यह चर्चा जोरों पर थी कि लंबे समय बाद फिल्मी दुनिया में वापसी करने वाले अभिनेता रजत बेदी, जो हाल ही में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे, एक बार फिर कृष 4 में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस की उत्सुकता और उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं।

हालांकि, अब राकेश रोशन के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि रजत बेदी की कृष 4 में कास्टिंग नहीं की गई है और फिलहाल वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद एक बार फिर फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *