‘इस पर राजनीति हो रही है’, नीतीश के हिजाब मामले में बोलीं महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर

2.3kViews
1402 Shares

 राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला का हिजाब उठाने के मामले में कहा कि महिलाओं के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस मामले में राजनीति हो रही है। यह राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है। इस पर ज्यादा बोलना उचित नहीं है।

वह रविवार को राजस्थान के कोटा में जनसुनवाई के लिए पहुंची थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में कमी हो रही है। दुष्कर्म के मामले भी कम हुए हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने क्या तय किया?

उन्होंने यहां जनसुनवाई करने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने तय किया है कि देश के सभी जिलों में महिलाओं से जुड़े जिला स्तरीय कमेटियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिला आयोग महिलाओं के संरक्षण के लिए निरंतर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *