सीर गोवर्धनपुर में रविदास जयंती की तैयारियां जोरों पर

2.0kViews
1625 Shares

सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी): संत रविदास जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में माघ पूर्णिमा पर एक फरवरी को आयोजित होने वाली रविदास जयंती की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर का रंग-रोगन और सफाई कार्य अंतिम दौर में है।

जयंती में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंदिर प्रबंधन के ट्रस्टी द्वारा आमंत्रित किया गया है। जयंती के नजदीक आने पर बड़े नेताओं को भी विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर के विकास और सुंदरीकरण के लिए दिए गए अनुदान के बाद मंदिर परिसर में पार्क तैयार हो चुका है, जिसमें लगी कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण स्वयं प्रधानमंत्री ने किया था।

जयंती में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की सुविधा हेतु पंडाल निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। मंदिर प्रबंधन का लक्ष्य है कि इस वर्ष जयंती समारोह श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *