ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर हमले के बाद हैदराबाद के लोगों को सता रहा किस बात का डर? घर से बाहर भी नहीं निकले

2.4kViews
1568 Shares

 ऑस्ट्रेलिया में सिडनी में यहूदियों पर गोलियां बरसाने के मामले में साजिद अकरम का नाम सामने आने के बाद हैदराबाद के लोगों को बदनामी का डर सता रहा है। हैदराबाद में जन्मा साजिद लगभग तीन दशक पहले हैदराबाद से ऑस्ट्रेलिया गया था।

अकरम के हैदराबाद से संबंधित होने के कारण इस शहर के लोगों को बदनामी का डर सता रहा है। गौरतलब है कि बोंडी बीच हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले को साजिद ने अपने बेटे नवीद के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने नवीद को गिरफ्तार किया है।

किस बात को लेकर चिंतित हैं हैदराबाद के लोग

साजिद के रिश्तेदारों और टोली चौकी मोहल्ले के अन्य निवासी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अकरम से जुड़े होने के कारण उन्हें भी दोषी ठहराया जा सकता है। साजिद के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि वे उसके साथ केवल सीमित संपर्क था।

घर से बाहर नहीं निकले मोहल्ले के कई लोग

मोहल्ले के कई निवासी पिछले सप्ताह घर से बाहर नहीं निकले। अकरम के भाई-बहन जिस अल हसनथ हाउसिंग कॉलोनी में रहते हैं, उसके अध्यक्ष मुजीब अब्दुल्ला बाबाद ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी कॉलोनी को इस मामले में घसीटा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *