हाल में कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें राहुल गांधी जर्मनी के म्यूनिख स्थित BMW प्लांट में एक बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह बाइक BMW F 450 GS है, जिसे अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। यह आने वाले समय में भारतीय बाजार में आने वाली है। इस तस्वीर और राहुल गांधी के बयान के बाद BMW की इस नई एडवेंचर बाइक को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए विस्तार में जानते हैं कि BMW F 450 GS में कौन-से खास फीचर्स मिलते हैं?
BMW प्लांट विजिट और राहुल गांधी का अनुभव
- इस हफ्ते राहुल गांधी ने BMW Welt और BMW प्लांट, म्यूनिख का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने BMW की एडवांस मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को करीब से देखा और कंपनी की कई प्रमुख पेशकशों को एक्सप्लोर किया। इनमें परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड M-Series, इलेक्ट्रिक बाइक्स, BMW iX3, Rolls-Royce मॉडल्स, विंटेज BMW Isetta और मैक्सी स्कूटर शामिल थे। यह दौरा BMW की विरासत और आधुनिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस के मेल को समझने का एक अच्छा मौका रहा।
- इसी दौरान राहुल गांधी को नई BMW F 450 GS को भी करीब से देखते हुए देखा गया। अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि शानदार अनुभव, और मुझे यह देखकर खास तौर पर खुशी हुई कि उनके पास 450 cc की बाइक है। यहां भारतीय झंडा लहराते हुए देखकर अच्छा लगा। उनका यह बयान भारत में इस बाइक की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर गर्व की भावना को भी दर्शाता है।
भारत में बन रही BMW F 450 GS
BMW Motorrad की यह नई एंट्री-लेवल एडवेंचर टूरर बाइक साल 2025 के EICMA शो में पेश की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी मैन्युफैक्चरिंग TVS के होसुर (तमिलनाडु) प्लांट में की जा रही है। यह बाइक भारत में ही बनेगी और फिर इसे 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। संभावना है कि BMW F 450 GS की शुरुआती कीमत करीब 4.50 लाख रुपये हो सकती है।

