पंजाब के बाबा का Shocking वीडियो, दरबार में महिला की ऑक्सीजन नली हटाई और फिर

3.3kViews
1951 Shares

 पंजाब के मोगा में बाबा शिवम नाथ नाम का एक बाबा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में बाबा एक बुजुर्ग महिला की ऑक्सीजन हटाने का दावा करते नजर आ रहा हैं।

वीडियो के अनुसार, बाबा ने दरबार में बैठे लोगों के सामने महिला के सिर पर हाथ रखकर और फूंक मारकर कहा कि अब उसे ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं है। इसके बाद महिला ने ऑक्सीजन की नली हटा दी, लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह हांफने लगी। यह देखकर बाबा ने कहा, “आज बाबा को कोई रास्ता नहीं दिखा रहा।” फिर महिला की हालत देखकर नली दोबारा लगवा दी गई। बाबा ने बाद में कहा, “सेवा और उपाय करो, या तो ठीक हो जाओगे या पार हो जाएगा।”

क्या कहा बाबा ने?
वीडियो में बाबा महिला से बातचीत करते हुए कहते दिख रहा हैं कि “अगर ये नली निकल जाए तो खुश होगी?” महिला ने जवाब दिया — “हां।” फिर बाबा ने फूंक मारते हुए कहा — “अब देख नजारा, आजा बाबा।” कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर बाबा ने सफाई दी कि “बाबा को रास्ता नहीं दिखा।”

कौन है बाबा शिवम नाथ?
बाबा शिवम नाथ का मोगा के कोटकपूरा बाइपास के पास डेरा है, जहां वह हर वीरवार को चौकी लगाता है। बाबा के अनुयायियों का कहना है कि वह पिछले 8–9 सालों से “सेवा” कर रहे हैं और इलाज की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हैं। बाबा के करीबी लोगों का कहना है कि वह पीर बाबा और काली माता की पूजा करते हैं और किसी से जबरन पैसे नहीं मांगते, जो श्रद्धा से देता है वही स्वीकार करते हैं। बताया जा रहा है कि उनका निहंगों के साथ पहले भी विवाद हो चुका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं — कुछ लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं तो कुछ इसे बाबा की “शक्ति” मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *