बदायूं: सड़क पर खड़ा था रिक्शा, सरसों के खेत में युवक का शव… मच गई खलबली

3.0kViews
1280 Shares

 जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब नौ बजे दादरा गांव के नजदीक सरसों के खेत एक युवक का शव पड़ा मिला। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रिक्शा भी खड़ा मिला, उसमें कबाड़ा भरा हुआ

वहीं सड़क किनारे एक रिक्शा भी खड़ा मिला है। उसमें कबाड़ा भरा हुआ है। इससे माना जा रहा है कि मरने वाला युवक कबाड़ बीनने वाला हो सकता है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

रविवार को जब ग्रामीण खेतों की ओर गए थे तब उन्होंने सड़क किनारे रिक्शा खड़ा देखा था। आसपास देखने पर खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। तब थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *