नए साल के पहले महीने में बन रहे हैं ये शुभ योग, जो आपको दिलाएंगे सुख-समृद्धि

2.8kViews
1350 Shares

 नए साल में ऐसे कई योग बनने जा रहे हैं, जो आपको शुभ परिणाम प्रदान कर सकते हैं। आने वाले साल में इन योग के निर्माण से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जनवरी 2026 में कौन-कौन से शुभ योग बनने जा रहे हैं।

नए साल का पहला दिन

नए साल के पहले दिन एक बहुत ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। गुरुवार, 1 जनवरी 2026 के दिन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन पर मृगशिरा नक्षत्र रहोगा। साथ ही इस दिन पर शुभ माना गया है रवि योग भी बन रहा है।

यह एक ऐसा शक्तिशाली योग है, जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत, निवेश, यात्रा, शिक्षा या व्यवसाय से संबंधित काम की शुरुआत करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। ऐसे में आप यह माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत शुभ होगी।

(Picture Credit: Freepik)

बनेगा गजकेसरी योग

ज्योतिष गणना के मुताबिक, शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा, ज्योतिष का एक अत्यंत शुभ योग है। इस योग के निर्माण से जातक को धन, सम्मान, ज्ञान और सुख की प्राप्ति होती है। यह योग कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न वालों के लिए बहुत ही खास माना जाता है।

कैसे बनता है पंचग्रही योग?

वैदिक ज्योतिष में इसे एक बेहद प्रभावशाली योग माना गया है। जब एक ही राशि में पांच बड़े ग्रह एक साथ आते हैं, तो इसे पंचग्रही योग के रूप में जाना जाता है। जनवरी 2026 में मकर राशि में पांच ग्रहों का जमावड़ा होने से पंचग्रही योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में आएंगे।

(AI Generated Image)

16 जनवरी को मंगल का गोचर मकर में होगा और 17 जनवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 18 जनवरी को चंद्रमा के मकर राशि में आते ही पांच ग्रहों यानी सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र की युति बन जाएगी, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण होगा बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *