मोबाइल में देख रहे बिजली की खपत, कर्मचारी स्टॉल करवा रहे हैं स्मार्ट प्रीपेड एप

3.2kViews
1115 Shares

श्री गोरखनाथ खंड बक्शीपुर क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी निवासी डा. रंजन कुमार को पता ही नहीं था कि उनका स्मार्ट पोस्टपेड मीटर प्रीपेड कर दिया गया है। जब मीटर प्रीपेड हुआ तो उनके मोबाइल फोन पर कोई संदेश भी नहीं आया था। मंगलवार को बिजली निगम के जूनियर मीटर टेस्टर बृजेश त्रिपाठी उनके घर पहुंचे और स्मार्ट मीटर से जुड़े सवाल के लिए बुलाया।

डा. रंजन कुमार ने बताया कि मीटर प्रीपेड करने की जानकारी नहीं थी। इसके बाद बृजेश त्रिपाठी ने उनके मोबाइल फोन में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप इंस्टाल कराया और इसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। डा. रंजन कुमार ने मोबाइल स्क्रीन पर जैसे ही घर में बिजली खपत की सूचना आयी तो वह चौंक गए। बिल की जानकारी मोबाइल फोन पर दिखी तो तत्काल रिचार्ज कर दिया।

डा. रंजन कुमार की तरह स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर वाले उपभोक्ता मोबाइल फोन के माध्यम से बिजली खपत व बिल की जानकारी ले रहे हैं। यहां तक कि घर पर किसी के न रहने पर मोबाइल फोन के माध्यम से बिजली की काट दे रहे हैं। इससे बिजली का अपव्यय भी रुक रहा है।

12 बिंदुओं पर ली जा रही जानकारी
बिजली निगम के निर्देश पर बिजलीकर्मियों को उपभोक्ताओं के पास पहुंचकर 12 बिंदुओं पर बात करनी है। इन बिंदुओं को एक पन्ने पर टाइप किया गया है। उपभोक्ताओं को हां या नहीं में जवाब देना है। इस जवाब के साथ उपभोक्ताओं का हस्ताक्षर और तिथि तो दर्ज की ही जा रही है मोबाइल नंबर व कनेक्शन नंबर भी लिखा जा रहा है। बाद में अभियंता इस मोबाइल नंबर पर फोन कर उपभोक्ता से बात भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *