घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से ही जारी है। मतगणना कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में की जा रही है। वहीं, आज इंतजार खत्म हो जाएगा कि घाटशिला की जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है और यह सीट किसके नाम जाएगी।
- मतगणना – राउंड 02
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 5465
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 10919
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -117
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) – 51
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-4972
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी – 58
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-36
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय – 25
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-66
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 106
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय – 49
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-177
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय – 239
14. नोटा- 376
- घाटशिला उपचुनाव में जेएमएम बड़े अंतर से आगे चल रही है। जेएमएम के सोमेश सोरेन 5200 वोटों से आगे चल रहे हैं। दो राउंड की वोटिंग के बाद सोमेश को कुल 10 हजार वोटों से ज्यादा पा चुके हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल सोरेन को दो राउंड में कुल 5464 वोट मिले हैं।
- घाटशिला उपचुनाव मतगणना राउंड- 1
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 2204
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 5450
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -64
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) – 24
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-3286
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी- 25
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-26
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय- 12
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-40
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 56
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 30
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-94
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 134
14. NOTA- 204 - झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटों की गिनती तेजी से हो रही है। यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश सोरेन आगे चल रहे हैं। पहले राउंड के वोटों की गिनती के बाद सोमेश सोरेन को 5450 वोट मिले हैं तो वहीं रामदास मुर्मू को 3286 वोट मिले हैं जबकि तीसरे पर चल रहे बाबूलाल सोरेन को 2204 वोट मिले हैं।
- घाटशिला उपचुनाव के पोस्टल बैलट की गिनती चल रही है। थोड़ी देर में पहले रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
- घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी जमशेदपुर स्थित कॉपरेटिव कॉलेज के मतगणना स्थल पहुंचे।
- जमशेदपुर स्थित कॉपरेटिव कॉलेज मतगणना स्थल पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन पहुंचे
- घाटशिला उपचुनाव के लिए अब से कुछ ही देर बाद पहले राउंड का परिणाम मिलने की उम्मीद है।
- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 9:00 बजे से रुझान मिलने की संभावना है। मतगणना को लेकर सभी चुनाव पदाधिकारी और कर्मचारियों के साथ प्रत्याशियों उनके एजेंट भी मतगणना केंद्र में पहुंच गए हैं।
- घाटशिला उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है।
मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही मिलेगा और संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन की विश्वसनीयता का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। प्रत्येक कर्मी को आयोग के निर्देशों का हूबहू पालन करना होगा। निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं हो।
13 उम्मीदवारों की सूची
बाबूलाल सोरेन (भाजपा), सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो), रामदास मुर्मू (जेएलकेएम), पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक), पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी), परमेश्वर टुडू, श्रीलाल किस्कू, मानस राम हांसदा, नारायण सिंह, विकास हेम्ब्रम, बसंत कुमार टोपनो, मनोज कुमार सिंह, और रामकृष्ण कांती महली।
बता दें कि घाटशिला विधानसभा सीट पर कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के औसत से अधिक है। इस उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें महिलाओं की संख्या 1,30,921 और पुरुष मतदाता 1,24,899 रही। यानी इस बार महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। इस उपचुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिका है, जब यह तय होगा कि घाटशिला की जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है।
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से खाली हुई इस सीट पर अब उनके बेटे सोमेश चंद्र सोरेन मैदान में हैं और भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन ताल ठोक रहे हैं। वैसे तो 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला फिलहाल सत्तारूढ़ झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन के बीच बताया जा रहा है।

