खुशखबरी! महीने के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या रह गया इसका दाम

3.2kViews
1188 Shares

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर अब भारत के ऊर्जा बाजार पर भी दिखने लगा है। लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) यानी रसोई गैस के दामों में नवंबर की शुरुआत के साथ ही हल्की राहत मिली है।

भारत की तीनों सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में ₹5 की कमी की है। नए दाम आज यानी 1 नवंबर 2025 से लागू हो गए हैं।

क्यों घटे एलपीजी के दाम?

हाल के हफ्तों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं। इसका असर इसके बायप्रोडक्ट LPG पर भी पड़ा है। एलपीजी दरअसल कच्चे तेल और नैचुरल गैस प्रोसेसिंग का एक उप-उत्पाद (product) है, इसलिए जब क्रूड सस्ता होता है, तो गैस कंपनियों के इनपुट कॉस्ट भी घटते हैं।

इसी वजह से तेल कंपनियों ने नवंबर की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर सस्ता करने का फैसला लिया, ताकि होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों को कुछ राहत मिले। हालांकि, घरेलू एलपीजी (14.2 किलो सिलेंडर) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अब कितना सस्ता हुआ सिलेंडर?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार — दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹1595.50 से घटकर ₹1590.50 हो गई है। यानी उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर ₹5 की राहत मिलेगी।

वहीं घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹853 प्रति यूनिट पर ही उपलब्ध रहेगा। यही कीमतें HPCL और BPCL नेटवर्क पर भी लागू हैं।

अन्य महानगरों में नए दाम (1 नवंबर 2025 से लागू)

शहर 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर (₹) पिछले माह का दाम (₹) अंतर (₹)
दिल्ली 1,590.50 1,595.50 -5.00
कोलकाता 1,694.00 1,699.00 -5.00
मुंबई 1,542.00 1,547.00 -5.00
चेन्नई 1,750.00 1,755.00 -5.00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *