‘काम पूरा होने पर करूंगा शादी…’, नन्हे यूट्यूबर ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, मिला मजेदार जवाब

Bhagalpur, Nov 6 (ANI): Prime Minister Narendra Modi greets the attendees in a public rally during the Bihar assembly election, in Bhagalpur on Thursday. (Narendra Modi Photo Gallery/ANI Photo)

2.6kViews
1959 Shares

बिहार के अररिया जिले में राहुल गांधी से मिलने के बाद एक लड़के ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता ने उससे कहा कि वह अपना काम पूरा करने के बाद शादी करेंगे।

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि मुस्कराते हुए एक लड़का राहुल गांधी के पास पहुंचता है और फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उससे बात करने के लिए रुकते हैं। वीडियो क्लिप में आवाज स्पष्ट नहीं है, लेकिन राहुल गांधी भीड़ के साथ आगे बढ़ने से पहले लड़के से हाथ मिलाते, बातचीत करते और प्यार से उसे थपथपाते दिखाई दे रहे हैं।

बाद में मीडिया से बात करते हुए लड़के ने कहा, “मैंने राहुल गांधी से पूछा कि वह शादी कब करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह अपना काम पूरा होने के बाद शादी करेंगे।” राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए अररिया पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *