जम्मू नगर निगम ने शहर के पलौड़ा इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। यह अभियान निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देशों के तहत चलाया गया। अभियान के दौरान निगम की टीम ने इलाके में बनाए गए एक बड़े शेड पर पीला पंजा चलाते हुए उसे ध्वस्त कर दिया।
शेड के मालिक ने बताया कि निगम की टीम अचानक मौके पर पहुंची और बिना किसी पूर्व सूचना के शेड को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि टीम ने न तो कोई नोटिस दिया और न ही कोई दस्तावेज दिखाए। मालिक के अनुसार, यह शेड पिछले 10 वर्षों से बना हुआ था और अब तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की थी। इसके बावजूद निगम ने शेड को तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जो कि अनुचित है।

