बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली अशांति के बीच एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हिंदू युवक की हत्या को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश भर में व्याप्त भीड़तंत्र के बीच यह एक असहनीय रूप से दुखद घटना है। इस निर्मम अपराधियों के हाथों इस बेचारे हिंदू युवक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए, मैं बांग्लादेश सरकार द्वारा जारी निंदा की सराहना करता हूं, लेकिन मुझे उनसे यह पूछना होगा कि वे हत्यारों को दंडित करने के लिए क्या कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों?
बता दें कि बांग्लादेश में यह घटना कट्टरपंथी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा के बीच हुई। कांग्रेस नेता शशि थरूर के अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसकी निंदा की है।
वहीं, इस घटना के तुरंत बांद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद आज सात आरोपियों की गिरफ्तारी की घोषणा की है।
7 आरोपी गिरफ्तार
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने X पर एक बयान में कहा कि रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने इस मामले में सात लोगों को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया है। बयान में कहा गया है कि गिरफ्तारियां अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन के दौरान की गईं, और गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 19 से 46 साल के बीच है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
संदिग्धों की पहचान मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन (19), मोहम्मद माणिक मिया (20), इरशाद अली, 5 निजुम उद्दीन, 6 अलोमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन एकॉन (46) के रूप में की गई है।

