मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का सीक्रेट ऑपरेशन, कॉफी के पैकेट में मिला करोड़ों का सामान, अधिकारी भी हैरान

2.0kViews
1993 Shares

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर एक महिला यात्री के पास से 47 करोड़ रुपये मूल्य की 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई टीम ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से आई यात्री को रोका और उसके सामान की जांच की।

अधिकारी के मुताबिक, “कॉफी के पैकेट में छिपाकर रखे गए सफेद पाउडर के नौ पाउच बरामद किए गए। एनडीपीएस फील्ड किट से जांच में पुष्टि हुई कि यह पदार्थ कोकीन है। इसके बाद हवाई अड्डे पर खेप प्राप्त करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने बताया कि बाद में की गई कार्रवाई में कथित तौर पर वित्तपोषण, आपूर्ति शृंखला और वितरण में शामिल तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपियों पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोकीन की खेप से जुड़े पूरे तस्करी गिरोह को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *