यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल हो सकती है दीपावली, दिल्ली में बैठक के बाद जल्द हो सकता है फैसला

2.2kViews
1436 Shares

 इंटेन्जिबिल कल्चरल हेरिटेज (आइसीएच) का दर्जा देने के लिए यूनेस्को को इस वर्ष विश्व भर से कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें भारत में सर्वाधिक उत्साह से मनाए जाने वाले त्योहार दीपावली को सूचीबद्ध करने का अनुरोध भी शामिल है।

एक सप्ताह तक चलने वाले सत्र में विशेषज्ञों का दल इन आवेदनों पर विचार करके निर्णय लेगा। यह सत्र सोमवार से दिल्ली के लाल किला में शुरू हो गया है और यह 13 दिसंबर तक चलेगा।

आइसीएच वे विरासती सांस्कृतिक आयोजन होते हैं जो मूर्त रूप में नहीं होते हैं। इन विरासतों में त्योहार, आयोजन, लोक मान्यता, लोक आचरण, कहानी-किस्से जैसी परंपराएं आती हैं। इन्हें संव‌िर्द्धत और प्रचारित करने के लिए सूचीबद्ध किया जाता है। इनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान विकसित की जाती है।

अंतर-सरकारी समिति करती है आइसीएच की सूची में शामिल करने का फैसला

इन विरासतों को आइसीएच की सूची में शामिल करने का फैसला अंतर-सरकारी समिति करती है। यह पहला मौका है जब संयुक्त राष्ट्र के अंतगर्त कार्य करने वाली संस्था यूनेस्को का पैनल भारत में सत्र आयोजित कर नए घोषित होने वाले आइसीएच पर निर्णय ले रहा है। यूनेस्को में भारत के राजदूत विशाल वी शर्मा के उद्बोधन से सत्र की शुरुआत हुई।

शर्मा ने सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बताया गया है कि 67 आवेदन कुल 79 देशों से प्राप्त हुए। कई आवेदन दो या उससे अधिक देशों की ओर से सूची में शामिल करने के लिए प्राप्त हुए। उदाहरण के लिए 39 अफ्रीकी देशों की ओर से क्षेत्र में प्रचलित नौ परंपराओं को सूची में शामिल करने का अनुरोध किया गया है। इस समय 150 देशों की कुल 788 रवायतें आइसीएच की सूची में दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *