Eastwood Village Firing मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी के निकले पुराने लिंक्स

1659 Shares

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित Eastwood Village में गत दिवस चली गोलियों की घटना को लेकर सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड संदीप घायल हो गया था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलवारों ने कैसे घटना को अंजाम दिया और गोली चलने के बाद मौके से कैसे फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस आरोपी सुखा निवासी तल्हन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि आरोपी सुखा भी पहले यहीं पर सिक्योरिटी गार्ड था। पता चला है कि आरोपी को 6 महीने पहले नौकरी से निकाला गया था। करीब 6 महीने पहले ड्यूटी के दौरान साथियों और आने-जाने वालों से झगड़ा करने के चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया था। जिसके बाद उक्त घटना को रंजिशन अंजाम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

जिक्रयोग्य है कि आरोपी सुखा अपने साथियों के संग 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे सुखा ईस्टवुड विलेज पहुंचा, जहां ड्यूटी पर मौजूद बाउंसरों ने उसे रोका और कहा कि उसकी एंट्री बंद है। लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और बहस करने लगा। इसी दौरान, सुखा के पीछे 5 से 6 लोग तेजधार हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने अचानक सिक्योरिटी गार्ड संदीप कुमार पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिसमें कि संदीप घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *