उद्योग संगठन सियाम ने बुधवार को कहा कि सितंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री साल-दर-साल आधार पर बढ़कर 3,72,458 इकाई हो गई। मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स जैसी प्रमुख ऑटो कंपनियों ने अच्छी बिक्री दर्ज की।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने यात्री वाहनों की कुल आपूर्ति (डिलीवरी) 4.4 प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 इकाई हो गई, जबकि सितंबर 2024 में यह 3,56,752 इकाई थी। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 21,60,889 इकाई हो गई, जबकि सितंबर 2024 में यह 20,25,993 इकाई थी।

