पश्चिमी विक्षोभ के बाद आगरा में शीतलहर का प्रकोप, कोहरे की बूंदों से भीगी सड़कें

2.5kViews
1177 Shares

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और तेज शीत लहर का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी साफ नजर आने लगा है। ताजनगरी आगरा में ठंड ने लोगों को पूरी तरह जकड़ लिया है। गुरुवार की सुबह से ही घना कोहरा बूंदों के रूप में बरसता रहा, जिससे शहर में गलन और बढ़ गई।

सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले बच्चे ठिठुरते हुए नजर आए। सड़कों पर कोहरे और ओस की बूंदों के कारण नमी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन इसके बावजूद ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दोपहर में धूप के न निकलने की स्थिति में शीतलहर का प्रभाव पूरे दिन बना रह सकता है। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दोपहर में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई थी। दिनभर गलन बनी रही और शहर में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति दर्ज की गई।

बुधवार की सुबह से लेकर रात तक ठंड का असर लगातार बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने का जो पूर्वानुमान जताया था, वह पूरी तरह सटीक साबित हुआ। कोहरे और ओस की बूंदों से सड़कें गीली रहीं, जिससे ठंड के साथ-साथ फिसलन की भी आशंका बनी रही।

दिलचस्प बात यह है कि वैष्णो देवी में जहां धूप खिली हुई है, वहीं आगरा का मौसम उससे भी अधिक ठंडा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और गलन से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *